#MP FIRST । भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर सांसद गणेश सिंह का बड़ा बयान।

इंडिया फर्स्ट। सतना।

विकास, गरीब कल्याण के कामों को लेकर जनता के बीच जाएगी जन आशीर्वाद यात्राः गणेश सिंह

भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने देश और प्रदेश में विकास किया है। गरीब जनता और देश के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। विकास और गरीब कल्याण के इन्हीं कामों को लेकर पार्टी की जनआशीर्वाद यात्राएं जनता के बीच जाएंगी। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी चित्रकूट के मझगवां में पहली जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह बात सांसद गणेश सिंह ने जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के एक दिन पहले सतना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस ने किया था बंटाढार, भाजपा ने दी खुशहाली

सांसद गणेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट शासन और बंटाधार सरकार ने मध्यप्रदेश को पिछड़ा राज्य बना दिया था, जिसमें न तो शिक्षा थी, न चलने के लिए सड़कें थीं और न बिजली-पानी की व्यवस्था। जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के बारे में कांग्रेस की सरकार ने कभी नहीं सोचा था। 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने भी प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलाने और भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाने का काम किया। नेताओं के पुत्र मोह और तालमेल न होने के कारण आज कांग्रेस पूरे देश से विलुप्त होने की कगार पर आ चुकी है। प्रदेश में 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई, जो लगातार जनता के जीवन में खुशहाली लाने, देश के विकास और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए काम कर रही है।
विकास यात्राओं को लेकर भी कांग्रेस और विरोधी दल तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। विकास यात्राओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार के कामों को लेकर एक बार फिर जनता के बीच जा रही है। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …