#MP FIRST। रक्षाबंधन पर सीएम शिवराज ने लिया बड़ा संकल्प।

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन पर बहनो को शुभकामनाएं दी। सीएम शिवराज ने बहनों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पढ़िये रक्षाबंधन पर सीएम शिवराज ने क्या कहा

यह रक्षाबंधन का पर्व आपके जीवन में सुख – समृद्धि और रिद्धि सिद्धि लाए और मेरी बहनों का घर और आंगन खुशियों से भर जाए ।
रक्षाबंधन पर एक वचन और एक संकल्प मेरा भी है, मेरी बहनों मैं आपके आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए दिन – रात काम करता रहूंगा ।
बहनों का सुरक्षा, मान और सम्मान, बढ़ता रहे यह मेरे जीवन का मिशन है ।
मेरी प्यारी बहनों तुम्हारी आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा।
आप सुख पूर्वक जीवन जिएं इसके लिए मैं हर संभव प्रयास करता रहूंगा।
मेरी बहनों 10 सितंबर की फिर मिलते हैं।

लाड़ली बहना योजना की अगली किश्त 10 सितंबर को

मप्र की शिवराज सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत, बहनों के खाते में हर माह रुपए ट्रांसफर करती है। इस बार ये रकम एक बार फिर बढ़कर मिलेगी। आपको बता दें कि हर महिने की 10 तारीख़ को लाड़ली बहनों के अकाउंट में ये राशि ट्रांसफर की जाती है। इस योजना को मप्र में एंटी इनकम्बेंसी से निपटने में, बीजेपी के मास्टरस्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …