हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा: प्लेन से तीर्थ कराने वाला MP देश का पहला राज्य

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो।

CM की घोषणा- अगली बार जोड़े से कराएंगे तीर्थ दर्शन

मध्यप्रदेश सरकारी खर्च पर हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। भोपाल एयरपोर्ट से रविवार सुबह 9.45 बजे प्रयागराज के लिए 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों ने इंडिगो की फ्लाइट से उड़ान भरी। यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कराई जा रही है। 19 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर ले जाया जाएगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद बुजुर्गों को छोड़ने एयरपोर्ट तक आए। उन्होंने कहा, ‘राम की कृपा से आप तीर्थों के दर्शन करेंगे और हमें व प्रदेश को आपका आशीर्वाद मिलेगा।’ इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की, ‘अगली बार बुजुर्ग जोड़ों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। अभी एक परिवार से एक ही सदस्य जाता है। अगली फ्लाइट में दादा भी जाएंगे और दादी भी जाएंगी।’अपर मुख्य सचिव गृह एवं धर्मस्व डॉ. राजेश राजौरा के मुताबिक प्रदेश के बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को रेल मार्ग से यात्रा कराने वाला पहला राज्य भी मध्यप्रदेश रहा है। अब मुख्यमंत्री प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई जहाज से देश में पहली बार तीर्थ दर्शन कराने जा रहे हैं।

यात्रा में 24 पुरुष और 8 महिलाएं, अनुरक्षक साथ

इस तीर्थ यात्रा में 24 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। उनके साथ एक अनुरक्षक (एस्कॉर्ट) भी है। तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर एक काउंटर विशेष रूप से बनाया गया था। ट्रेन से इस तीर्थ यात्रा में 4 से 5 दिन का समय लगता है। हवाई यात्रा से यह सफर 24 से 36 घंटे में पूरा हो जाएगा। निजी खर्च पर भोपाल से प्रयागराज की हवाई यात्रा की जाए, तो एक यात्री पर एक तरफ से करीब साढ़े 3 हजार रुपए खर्च होंगे

ये बुजुर्ग गए तीर्थ यात्रा पर
सीताराम वर्मा जाटखेड़ी, रामदास हबीबगंज नाका, प्रेमनारायण पटेल जाटवखेड़ी नई बस्ती, कुसुमबाई जाटखेड़ी, अहिल्याबाई भोपे हबीबगंज, चिंजो बाई कुशवाह जाटखेड़ी, जगदीश प्रसाद गौर आराधना नगर, करोंद, कोक सिंह हनुमान मंदिर के पीछे, दिनेश सक्सेना पंजाबी बाग, कृष्णा चौबे बैरागढ़, इमरत सिंह पलासी, बृजमोहन पचौरी पीपल चौराहा, दिनेश कुमार शर्मा करोंद, रामप्रसाद चांडोरिया चांदबड़, सियाकुमार शर्मा कैलाश नगर, श्रीमती राजल गांधीनगर, गुलाब सिंह प्रजापति टीलाखेड़ी ग्राम कोड़िया, प्रहलाद ग्राम बगरोदा, मिठ्‌ठूलाल ग्राम फंदाकलां, नारायण सिंह ग्राम पिपलिया जाहिर पीर, उमेश सिंह नागर ग्राम हर्राखेड़ा, मांगीलाल धाकड़ ग्राम हिनोती सड़क, नरेश भार्गव ग्राम दिल्लौद, राम सिंह कुशवाह ग्राम गुनगा, टीकाराम सेन ग्राम रोंझिया, रामलाल प्रजापति ग्राम गुनगा, कमला चौकसे बरखेड़ा पठानी, हरप्रसाद लोधी ग्राम गुनगा, संतोष कुमार गुप्ता जहांगीराबाद, नवल सिंह गांधीनगर, किशन मीणा गांधीनगर और शकुंतला देवी निवासी बरखेड़ा पठानी। इनके साथ एस्कॉर्ट के रूप में सहायक परियोजना अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव हैं।

जुलाई तक 25 जिलों के बुजुर्ग करेंगे तीर्थ यात्रा

जुलाई तक प्रदेश के 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर की हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। 23 मई को आगर-मालवा जिले के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी जाएंगे। इंदौर, आलीराजपुर, धार, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, झाबुआ, विदिशा, आगर मालवा, बैतूल, देवास, हरदा, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, दमोह, रतलाम, शाजापुर, सागर, उज्जैन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर और खरगोन के तीर्थ यात्री भी शिर्डी, प्रयागराज, गंगासागर और मथुरा-वृंदावन की तीर्थ यात्रा प्लेन से करेंगे।

तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा
तीर्थ यात्रियों को यात्रा के दिन संबंधित एयरपोर्ट पर फ्लाइट के डिपार्चर टाइम (रवाना होने) से तीन घंटे पहले पहुंचना होगा। इसकी जिम्मेदारी कलेक्टर और IRCTC प्रबंधक की रहेगी। इससे उनकी बोर्डिंग सुनिश्चित हो सकेगी। IRCTC तीर्थ यात्रियों को भोजन, नाश्ता, पीने का पानी (कम से कम मिनरल वाटर की 2 बॉटल प्रतिदिन) उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जाने वाले एक्सॉर्ट फ्लाइट के रवाना होने के हर चार घंटे बाद तीर्थ यात्रियों की कुशलता की जानकारी यात्रियों के जिले के कलेक्टर, नोडल अधिकारी और कार्यालय संचालक, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को बताएंगे। indiafirst.online

 

 

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …