नर्मदापुरम में नर्मदा खतरे के लेवल से 11 फीट नीचे

इंडिया फर्स्ट।भोपाल

मध्यप्रदेश में बारिश से नदी-नाले उफनाए हुए हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हालात ज्यादा खराब हैं। जबलपुर में बरगी डैम से पानी छोड़े जाने पर नर्मदा में जलस्तर बढ़ गया है। नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर शनिवार सुबह जलस्तर 956 फीट के पार पहुंच गया। नदी का अलार्म लेवल 964 फीट और खतरे का लेवल 967 फीट है।नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, शाम तक जलस्तर और बढ़ सकता है। नर्मदा किनारे के गांवों में टीम तैनात कर लोगों को नदी से दूर रहने की हिदायत दी गई है। बैतूल में सतपुड़ा डैम के 7 और छिंदवाड़ा में माचागोरा डैम के 4 गेट खोलना पड़े हैं। जबलपुर और बालाघाट में शनिवार को प्री प्राइमरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को ग्वालियर – चंबल के जिले शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में भारी बारिश हो सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि एक्टिव सिस्टम उत्तर की दिशा की तरफ जाते हुए दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चला जाएगा। इसके चलते बारिश की गतिविधि घटेगी, लेकिन ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में मध्यम से भारी बारिश का दौर अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …