वे 3 घंटे तक मुझे नोंचते रहे, उछालते रहे… पाकिस्तान में आजादी का तालिबानी जश्न

 लाहौर पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर शहर के ग्रेटर इकबाल पार्क में एक महिला टिकटॉकर और उसके साथियों से मारपीट करने और चोरी करने के आरोप में सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह अपने छह साथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मीनार-ए-पाकिस्तान के पास एक वीडियो बना रही थी, जब लगभग 300 से 400 लोगों ने उन पर हमला कर दिया.
उन्होंने शिकायत में कहा कि उसने और उसके साथियों ने भीड़ से बचने के लिए बहुत प्रयास किया. स्थिति को देखते हुए, पार्क के सुरक्षा गार्ड ने मीनार-ए-पाकिस्तान के आसपास के बाड़े का गेट खोला. प्राथमिकी में पीड़िता के हवाले से कहा गया है, ‘हालांकि, भीड़ बहुत अधिक थी और लोग बाड़े को लांघ रहे थे और हमारी ओर आ रहे थे. लोग मुझे धक्का दे रहे थे और इस हद तक खींच रहे थे कि उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए. कई लोगों ने मेरी मदद करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बहुत अधिक थी और वे मुझे हवा में फेंकते रहे.’

Comments are closed.

Check Also

#SATYA DARSHAN. The Flexner Report (1910) | A Special Investigative Historical Article .

INDIA FIRST . SATYA DARSHAN . ASHUTOSH HIGHLIGHTS FIRST: The confidential report by a non-…