PM ने नीति-आयोग की मीटिंग की 8 मुख्यमंत्री नहीं आए

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 8वीं मीटिंग में 8 राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं आए। इनमें दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के CM नीतीश कुमार, राजस्थान के CM अशोक गहलोत, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन, केरल के CM पिन्नाराई विजयन और ओडिशा के CM नवीन पटनायक शामिल हैं।

राजधानी में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार के लाए गए अध्यादेश के विरोध में दिल्ली, पंजाब, बंगाल, बिहार और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों ने बैठक का विरोध किया है। राजस्थान के CM गहलोत ने खराब तबीयत का हवाला दिया है, जबकि केरल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ने कोई कारण नहीं बताया।

इसे लेकर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीति आयोग देश के विकास और योजनाओं के लिए बहुत ही जरूरी है। इस बैठक के लिए 100 मुद्दे तय किए गए हैं, अब जो मुख्यमंत्री नहीं आए हैं वो अपने प्रदेश की जनता की आवाज यहां तक नहीं ला रहे हैं। मोदी विरोध में आप कहां तक जाएंगे|

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#KASHMIR FIRST . J&K Government Teacher Arrested for Allegedly Sheltering Jaish Terrorists in Kishtwar .

INDIA FIRST . KISHTWAR . JAHANGIR MALIK  Jammu And Kashmir Teacher Arrested For Aiding Jai…