रायपुर:फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जलकर कर्मचारी की मौत

इंडिया फर्स्ट न्यूज़।

शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा

रायपुर की एक फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, कुछ और लोग भी झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कितने लोग झुलसे हैं इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ है। आग लगने के बाद दूर तक धुएं का गुबार देखने को मिला है।

पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। सिंघानिया चौक में रॉयल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी का फेब्रिकेशन डिवीजन है। यहां सुबह 10.30 बजे के आस-पास कंपनी के अंदर से धुआं उठने लगा था। इसके बाद कर्मचारी हड़बड़ा कर इधर-उधर भागने लग गए। इस बीच एक ऑफिस बॉय आग की चपेट में आ गया था।

तेल की वजह से फैली आग

बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो तेल के डिब्बे पास में रखे थे। उसी तेल की वजह से आग फैलती चली गई। और धीर-धीरे करके कंपनी के एक बड़े हिस्से तक आग फैल गई। 4-5 किलोमीटर दूर तक लोगों ने धुएं का गुबार देखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

कवर्धा का रहने वाला था युवक

जिस युवक की हादसे में मौत हुई है। उसका नाम विकास चंद्राकर(25) है। वह कवर्धा का रहने वाला है। इस घटना पर उरला थाना टीआई बृजेश कुशवाहा ने कहा कि, सूचना मिलते ही हम फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे थे। अंदर मौजूद कुछ कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। एक कर्मचारी की मौत हुई है। फिलहाल जांच की जा रही है। और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।indiafirst.online

 

 

 

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Students on CBSE Class 12 Board Examination Success.

INDIA FIRST . RAIPUR . ANIL PUSADKAR  Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has extended his …