स्वास्थ्य मंत्री मंच पर गिरे, शुगर लेवल हाई था : स्वतंत्रता दिवस समारोह में रायसेन पहुंचे थे

इंडिया फर्स्ट | रायसेन |

रायसेन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी गश खाकर मंच पर गिर पड़े। मंत्री ने मुख्य परेड में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनको इलाज के लिए कलेक्टर और एसपी जिला अस्पताल ले गए।

सीएमएचओ दिनेश खत्री ने बताया कि मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी का शुगर लेवल हाई हो गया था। इस कारण चक्कर आ गए थे। इलाज के बाद वे खुद चलकर अस्पताल से बाहर गए और बोले- मैं एकदम स्वस्थ हूं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। सीएमएचओ ने बताया कि शुगर लेवल 161 पर पहुंच गया था, 120 होना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री को दो बार चक्कर आए थे। उन्हें वहां मौजूद कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे और एसपी विकास कुमार सहवाल ने संभाला। उनको एम्बुलेंस तक ले जाते समय मंच पर लोगों में हलचल तेज हो गई। कई लोग घबरा गए। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …