महाकाल-काशी में अब तक 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

इंडिया फर्स्ट। उज्जैन। देशभर में शिव-पार्वती के विवाह उत्सव शिवरात्रि की धूम है। काशी, महाकाल, हरिद्वार, ओंकारेश्वर, सोमनाथ समेत सभी ज्योतिर्लिंगों और बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। उत्तरप्रदेश के काशी के विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए पूरी रात भक्त लाइन में लगे रहे। वाराणसी पुलिस का दावा है कि सुबह 8.30 बजे तक 3 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। ऐसा ही हाल उज्जैन में महाकाल का है। यहां भी सुबह 8.30 बजे तक पौने दो लाख श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए हैं।

महाकाल मंदिर के पट आज एक घंटे पहले सुबह 3 बजे खोल दिए गए थे। आमतौर पर सुबह 4 बजे यह पट खुलते हैं। पट खुलने के बाद सुबह 4 बजे से 5 बजे तक भस्मारती हुई। जिन्हें पास मिले हुए थे, उन्होंने गर्भगृह के करीब गणेश मंडपम में बैठकर भस्मारती के दर्शन किए। जबकि, आम श्रद्धालुओं ने छत के रास्ते कार्तिक मंडपम से भस्मारती दर्शन किए।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . Ujjain Police Bust Major Cyber Fraud Racket: Fake Trading Call Center Exposed, 4 Arrested .

INDIA FIRST . UJJAIN . AMRIT BENDWAL In a major breakthrough, Ujjain Police have busted a …