केंद्रीय मंत्री चौबे बोले- छत्तीसगढ़ के रोम-रोम में राम

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिलासपुर दौरे के दौरान रामायण महोत्सव के साथ कई अन्य मसलों पर छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस आज रामायण महोत्सव करा रही है। राम वन गमन पथ भी हमारी सरकार के कार्यकाल का हिस्सा था। ये नाम हमने ही दिया था।

केंद्र हर तरह का सहयोग राज्य सरकार का कर रही है, बावजूद इसके यहां की सरकार सही काम नहीं कर पा रही है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण पर भ्रष्टाचार की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये कांग्रेस का दुष्प्रचार है। भाजपा राम मंदिर का निर्माण कर रही है। जनवरी में मंदिर तैयार होगा और आप सब उसके पुजारी होंगे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …