नगर में जल संकट की स्थिति, भीषण गर्मी के चलते नगरपालिका द्वारा असमय और अल्प समय के लिए जल प्रदाय

इंडिया फर्स्ट ब्यूरो। बड़वानी संवाददाता  विजय निकुम

नगर में भीषण गर्मी के चलते नगरपालिका द्वारा असमय और अल्प समय के लिए जल प्रदाय किए जाने से नगर में जल संकट की स्थिति बन गई है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में कारंजा से रैली निकाल नगरपालिका में महिलाओ ने मटके फोड़ विरोध प्रदर्शन किया।

दरअसल नगर में जल संकट गहरा गया है एक दिन छोड़ कर नगरपालिका द्वारा जल प्रदाय भी सीमित और असमय किए जाने से 24 वार्डो की जनता त्रस्त हो गई है वही आज कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष तुलसीराम यादव के नेतृत्व में नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष,कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवम महिलाओ ने जल संकट की समस्या को लेकर मोर्चा खोल नगरपालिका में जमकर हंगामा कर मटके फोड़ विरोध प्रदर्शन किया वही कांग्रेस द्वारा 5 दीनो में जल समस्या का निराकरण करने की मांग कर मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वही सीएमओ नगरपालिका द्वारा एक सप्ताह में जल समस्या का निराकरण किए जाने का आश्वाशन दिया गया।indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …