
covid-19 virus coronavirus text word isoted background - 3d rendering
इंडिया फ़र्स्ट ।
देश भर में क्या कोरोना की तीसरी लहर आएगी? तीसरी लहर की आशंका अब दिवाली के बाद आने वाले 10 दिनों बाद के कोरोना के आंकड़ों से साफ हो जाएगा।
आंकड़े नहीं बढ़े तो तीसरी लहर की आशंका भी खत्म हो सकती है।
दिवाली के दौरान बाज़ारों में भीड़, कई बड़े आयोजन हुए, ऐसे में मामले बढ़ने की आशंका तेज है।
दिवाली के पहले कोरोना के मामलों में तेजी और छुट्टी के दौरान गिनती के मामले सामने आए थे।
ठीक दिवाली के 15 दिन पहले भी ग्राफ में इजाफा दिखा था। अब आने वाले दस दिनों के बाद आंकड़ों पर नजर रहेगी। इन्हीं आंकड़ों पर तीसरी लहर भी निर्भर करेगा।
indiafirst.online