जयपुर में चलती स्कूटी से महिला का पर्स खींचा

इंडिया फर्स्ट। जयपुर

जयपुर में चलती स्कूटी से पर्स लूटने का मामला सामने आया है। महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसे नीचे गिरा दिया। महिला घसीटते हुए सड़क पर गिर गई। इससे महिला के सिर और मुंह पर गंभीर चोट लगी है। महिला का मानसरोवर के साकेत अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। पत्नी मीनाक्षी श्रीवास्तव (43) के साथ दोपहर 3 बजे एसएफएस से पूजा का सामान लेकर सुमेर नगर घर की ओर जा रहे थे। एसएफएस चौराहे से जैसे ही सुमेर नगर की ओर मुड़ने वाले थे, बाइक पर पीछे से दो युवक तेजी से उनके पास आए। पीछे बैठी मनाक्षी श्रीवास्तव के कंधे पर लटका हुआ पर्स छीनने लगे। अचानक हुई इस घटना को अनिल और मीनाक्षी समझ नहीं सके। मीनाक्षी ने पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने झटका देकर मीनाक्षी को स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इसके बाद अनिल ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#RAJASTHAN FIRST. CBI Registers Case in alleged Paper Leak in NEET-UG 2026 .

INDIA FIRST . JAIPUR . RAKESH SHARMA    Based on a written complaint received from De…