इंदौर में फिर पकड़ाए युवक गरबे में बना रहे थे लड़कियों के वीडियो

इंडिया फर्स्ट। इंदौर

इंदौर में रविवार रात गरबा पंडाल में लड़कियों के वीडियो बनाते हुए दो युवक पकड़े गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों की पिटाई कर दी। पहले तो उनके मोबाइल से वीडियो डिलीट कराए। फिर आईडी मांगकर पूछताछ की, जिसमें दोनों युवकों के समुदाय विशेष का होने का पता चला। नवरात्र के पहले दिन ही हिंदुवादी संगठन ने पंढरीनाथ में गरबा पंडाल से समुदाय विशेष के 7 लड़कों को पकड़ा था। इसके बाद अगले दिन पलसीकर में 1 लड़के को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। बाद में पलासिया और एमजी रोड इलाके में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने समुदाय विशेष के युवकों को पकड़कर उनकी धुनाई की थी। इसके बाद रविवार रात फिर से पंढरीनाथ में 2 युवकों को पकड़ा। एक दिन पहले निजी कॉलेज के गरबा में भी वर्ग विशेष के लड़कों के प्रवेश को लेकर हिंदुवादियों ने गेट पर हंगामा कर प्रबंधन के खिलाफ चंदन नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। बजरंग दल इंदौर विभाग के संयोजक तन्नू शर्मा दस्तूर गार्डन के गरबा प्रोग्राम में भी पहुंचे थे। यहां वर्ग विशेष के युवकों को लेकर पहले ही समझाइश दी थी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . Big Boost for Indore: Narmada Water Supply Project Phase-4 Launched, ₹1356 Crore to Transform Water Infrastructure .

INDIA FIRST . INDORE . RIYA CHANDANI Indore has received a major development boost as Chie…