NIFT BHOPAL डायरेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR

भोपाल National Institute of Fashion Technology के डायरेक्टर सुब्रतो विश्वास के खिलाफ चुना भट्टी पुलिस थाना में अधीनस्थ महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

अपनी शिकायत में महिला कर्मचारियों ने बताया है कि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर सुब्रतो विश्वास ने उस पर लॉकडाउन के दौरान रात में आने का दबाव बनाया था और इसका विरोध करने पर उसे वार्डन की नौकरी से भी निकाल दिया गया। महिला की शिकायत के आधार पर चुना भट्टी पुलिस ने आरोपी अधिकारी सुब्रतो विश्वास के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर पुलिस चालानी कार्रवाई करेगी।  #indiafirstnews

Comments are closed.

Check Also

Share on: WhatsApp …