अमेरिका में PM मोदी आज क्या-क्या करेंगे? जानें पूरे दिन का शेड्यूल

इंडियाफर्स्‍ट ब्‍यूरों।   भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड (QUAD) के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित करने के लिए अमेरिका पहुंचे हैं. बुधवार रात वॉशिंगटन पहुंचे पीएम मोदी के दौरे का आज पहला दिन है. आज वो ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और महत्वपूर्ण वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर बात करेंगे.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों, खासकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी आज उन चुनिंदा कॉरपोरेट्स प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे, जिनमें भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने की क्षमता है.

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में चुनिंदा कॉरपोरेट्स के साथ बातचीत से अपने दिन की शुरुआत करेंगे. ये वो सीईओ हैं जो काफी बड़े कॉर्पोरेट हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसी कंपनियां जो अपने क्षेत्र में काम को लेकर पूर्ण रूप से निपुण हैं, जिन्होंने भारत में निवेश किया है और भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने की क्षमता है.

गुरुवार दोपहर प्रधानमंत्री मोदी का ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन  से मिलने का कार्यक्रम है. अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री मॉरिसन से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं. प्रधानमंत्री मॉरिसन ने हाल ही में प्रधान मंत्री मोदी को फोन करके AUKUS एलायंस की योजना के बारे में जानकारी दी थी.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे. 20 जनवरी को बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली व्यक्तिगत बैठक होने जा रही है. बाइडेन के साथ भारत-अमेरिकी वैश्विक व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और आपसी हित से जुड़े वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

इसके बाद वह व्हाइट हाउस आएंगे जहां वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (US Vice President Kamala Harris) से उनके औपचारिक कार्यालय में मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों पक्षों के हित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘हमने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ चर्चा के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया है. इस चर्चा में दोनों पक्षों के हित के कई मुद्दे शामिल होंगे, जिसमें COVID-19 के प्रबंधन, उच्च तकनीक और अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के मुद्दे शामिल हैं.’

Read more: नौकरी कब दोगे सरकार ?? बताएँ मंत्री जी !! मंत्री से सीधे सवाल।#indiafirst |

पीएम मोदी अपनी यात्रा का समापन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में वैश्विक चुनौतियों, खासकर कोविड-19 महामारी, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने संबोधन से करेंगे

 

 

Comments are closed.

Check Also

हनीमून के लिए गोवा का वादा कर पति ले गया अयोध्या, पत्नी ने मांगा तलाक

भोपाल निवासी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ हनीमून के नाम पर धोखा करने का मामला सामने आया…