MP:सागर में स्कूल बस एक्सीडेंट, एक स्टूडेंट की मौत

इंडिया फर्स्ट। सागर ( मप्र )

मध्य प्रदेश के सागर शहर में स्कूल बस दुर्घटना में एक स्टूडेंट की मृत्यु हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्कूल बस का ड्राइवर वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, जिसके कारण बस पलट गई। घटना राहतगढ़ थाना क्षेत्र के राहतगढ़-चंद्रापुर गांव के बीच मंगलवार की है। एक स्कूल बस में राहतगढ़ क्षेत्र के बटयावदा, चंद्रपुर, झिला गढ़ाघाट, रमपुरा, पचमा सहित आठ से दस गांवों के बच्चों को राहतगढ़ लाती है। यह बच्चे राहतगढ़ के स्कालर इंटरनेशनल, सेंट थामस, लक्ष्य सहित अन्य स्कूलों में पढ़ते हैं। इस एक्सीडेंट में कक्षा दसवीं के छात्र शैलेंद्र कुर्मी की मौत हो गई बस में लगभग 60 बच्चे सवार थे और सभी हादसे का शिकार हुए हैं। 4 विद्यार्थियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल छात्रों को राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहां पर कलेक्टर एवं एसपी मौजूद है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…