चालबाज चीन का जासूसी जहाज़ हिंद महासागर में, भारत को टालना पड़ सकता है मिसाइल टेस्ट

इंडिया फर्स्ट। नेशनल डेस्क।

चीन एक बार फिर अपनी हरकतों से बाज़ नही आ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ एक चीनी रिसर्च और स्पेस-ट्रैकिंग ( chinese spy ship ) समुद्री जहाज़ हिंद महासागर में चक्कर लगा रहा है. ये ऐसे समय हो रहा है जब भारत बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण की तैयारी कर रहा है.

इससे पहले अगस्त में हंबनटोटा में इसी तरह के एक चीनी जासूसी (टोही) जहाज़ युआन वांग 5 के डॉकिंग के कारण भारत और श्रीलंका के बीच एक बड़ा राजनयिक विवाद पैदा हुआ था. चीन की नौसेना की तरफ़ से इस क्षेत्र में भेजे जाने वाले जासूसी जहाज एक ही श्रेणी के होते हैं.

इन्हें मिसाइल परीक्षणों और सैटेलाइट की गतिविधियों की निगरानी के लिए डिज़ाइन किया गया है. 22,000 टन से अधिक वज़न वाला युआन वांग -6 पोत बड़े एंटीने, हाईटेक सर्विलांस उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक स्नूपिंग करने वाले सेंसर से लैस है. उपग्रह के प्रक्षेपण की निगरानी और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों की पहुंच की ट्रैकिंग करने वाले ये जहाज़ शुक्रवार की सुबह इंडोनेशिया के बाली तट पर नज़र आया है. indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#WAR IN RED SEA । हूती पर अमेरिका और ब्रिटेन का जबर्दस्त हमला।

इंडिया फर्स्ट। इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती विद्रोहियों के 18 ठिकान…