MP में मकर संक्रांति से ठंड का दूसरा दौर

इंडिया फर्स्ट- मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल कुछ राहत है। प्रदेश में भोपाल, नर्मदापुरम, मालवा-निमाड़ में रात का पारा 9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड़, बघेलखंड और महाकौशल के अधिकांश इलाकों में तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अधिकांश इलाकों में दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा चढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार को ग्वालियर में दिन का तापमान करीब 5 डिग्री लुढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस आ गया। प्रदेश भर में यह सबसे ठंडा रहा। अगले 48 घंटों के बाद प्रदेश में ठंड का दूसरा दौर शुरू होगा। कई इलाकों में रात का पारा 4 डिग्री या इससे नीचे आ सकता है। इंदौर की रातें पहली बार भोपाल से भी सर्द हो सकती हैं।

Comments are closed.

Check Also

Minister Sarang Flags Off Cycle Rally, Joins Cyclists

PUBLIC FIRST. BHOPAL. RIYA CHANDANI Sports and Youth Welfare Minister Shri Vishwas Kailash…