गृहमंत्री का गुजरात दौरा

इंडिया फर्स्ट- मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे अहमदाबाद में परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति सेलब्रेट करेंगे। इस दौरान आज वे पतंगबाजी का लुत्फ भी उठाएंगे। अहमदाबाद के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। अमित शाह हर साल मकर संक्रांति पर कार्यकर्ताओं के घर जाकर पतंग उड़ाते हैं। इस साल भी वे कार्यकर्ताओं के साथ ही पतंग महोत्सव का लुत्फ उठाएंगे। पहले वेजलपुर विधानसभा क्षेत्र में पतंग उड़ाने के बाद दोपहर में वंदे मातरम सिटी और शाम को कलोल में कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी करते नजर आएंगे।

Comments are closed.

Check Also

#BHARAT FIRST . The Ideological Industry of Toxic OTT: A Cultural War Against India and Hindu Society — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA    What is being served on OTT platforms in th…