खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश टॉर्च रिले शुरू

इंडिया फर्स्ट। भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश (KIYG 2022 MP) के लिए मशाल रिले राजधानी के टी.टी. नगर स्टेडियम से शुरू हुई।मध्यप्रदेश की मेज़बानी में हो रहे इस खेल महाकुंभ में भारत में पहली बार डिजिटल स्क्रीन के साथ अद्वितीय स्मार्ट टॉर्च का अनावरण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। यह टोर्च मध्य प्रदेश के 52 जिलों से होकर गुजरेगी जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के आठ शहर शामिल हैं। 30 जनवरी 2023 को यह मशाल वापस शुभारंभ के समय टी टी नगर स्टेडियम में वापस आ जाएगी। शनिवार को टी टी नगर स्टेडियम से अकादमी के खिलाड़ियों के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेस्कॉट आशा ने टीटी नगर स्टेडियम से टॉर्च रिले शुरू की। यह टॉर्च कुल 150 किलोमीटर की दूरी तय कर राजधानी के प्रमुख स्थानों से होते हुए मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बैरागढ़ स्टेडियम,आरजीपीवी, खेल प्राधिकरण ,SAI, एम पी राज्य शूटिंग अकादमी, एम पी राज्य घुड़सवारी अकादमी पहुँची ।मशाल अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स के संदेश को फैलाने के लिए कल इंदौर जाएगी।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश की मेज़बानी में खेलो इंडिया का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है । खेलो इंडिया की मैस्कॉट आशा इस मशाल रिले के साथ राज्य के प्रत्येक नागरिक को एक साथ लाने के लिए पूरे राज्य में जाएगी ताकि सभी खेलों इंडिया को अपना समर्थन दिखा सकें। उन्होंने कहा कि यह उन्हें स्मार्ट टॉर्च की एक झलक पाने का अवसर भी देता है, जिसे इतनी सूक्ष्मता और सोच के साथ बनाया गया है और इसमें कई प्रमुख तत्वों को शामिल किया गया है, जिसके लिए मध्य प्रदेश राज्य प्रसिद्ध है। यहां भोपाल में रिले को लेकर उत्साह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और हमें विश्वास है कि ऐसा ही राज्य के बाकी हिस्सों में भी देखने को मिलेगा।

मशाल मध्य प्रदेश के 52 जिलों से होकर गुजरेगी जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के आठ मेजबान शहर शामिल हैं। ये मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट, खरगोन और जबलपुर हैं। पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की शुरुआत 30 जनवरी 2023 से भोपाल में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी और इसका समापन 11 फरवरी 2023 को होगा।

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…