भोपाल में ऑटो सवार बदमाशों ने राहगीर को लूटा

इंडिया फर्स्ट – अयोध्यानगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल व नगद लूटा। फरियादी रात सामान लेकर पैदल अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में ऑटो से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद फरियादी से जेब में रखा पैसा निकालने की बात कहने लगे। जब फरियादी ने मना किया तो उसके साथ जबरदस्ती करके जेब में रखा मोबाइल व 10 हजार नगद लेकर भाग निकले। फरियादी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . National Panchayati Raj Day: CM Dr. Mohan Yadav Highlights Role of Villages in Nation Building

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI National Panchayati Raj Day is being celebrated acros…