
इंडिया फर्स्ट। न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड में हिंदी की बयार बह रही है। वहां के ऑकलैंड और हेमिल्टन में तीन हिंदी स्कूल खुल चुके हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी हिंदी के साथ ही रामायण, गीता और भागवत पढ़ रहे हैं।
भारतीय मूल के लोगों ने हिंदी स्कूल की 2001 में ऑकलैंड के हेंडरसन में वायटेकरे की वेस्ट विंग में नींव डाली थी। दरसअल, उस वक्त वयस्क भारतीय रामायण पढ़ रहे थे, जबकि बच्चे खेल रहे थे। तब स्कूल के चेयरमैन सतेन शर्मा ने पूछा था कि आप रामायण क्यों नहीं पढ़ते। इस पर बच्चों ने कहा था कि वो हिंदी पढ़ नहीं पाते। इस कारण हिंदी स्कूल खोलने की पहल हुई।
indiafirst.online