
इंडिया फर्स्ट। दिल्ली। साउथ दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों रामनिवास पानिका (27) और शक्तिमान सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपी उसे बहलाकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। बच्ची को AIIMS में भर्ती किया गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रहने वाले हैं।
एक महिला 3 साल की बच्ची के साथ फतेहपुरबेरी थाने पहुंची। महिला ने बताया कि बेटी शुक्रवार सुबह से लापता थी। एक पड़ोसी ने बताया कि बच्ची को डेरा गांव के जंगल में देखा है। उसने जंगल की तरफ जाते हुए 2 लोगों को भी देखा है। महिला जब जंगल में पहुंची तो बेटी जंगल में रोती हुई मिली।
indiafirst.online