
इंडिया फर्स्ट। अंकारा। तुर्किये में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। 34 इमारतें ढह गईं। अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।इसका केंद्र कहरामनमारस प्रांत के गाजियांटेप शहर से 30 किलोमीटर दूर और जमीन से करीब 24 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके राजधानी अंकारा, नूरदगी शहर समेत सीरिया और लेबनान में महसूस किए गए हैं।
भूकंप सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप के 11 मिनट बाद 6.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी आया। इसका केंद्र जमीन से 9.9 किलोमीटर नीचे था। कई लोगों के मलबे में दबे होने और मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
indiafirst.online