छत्तीसगढ़ में 3700 मुर्गियों की मौत

इंडिया फर्स्ट। बालोद। छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की आशंका मंडराने लगी है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा स्थित वार्ड- 16 के तिवारी पोल्ट्री फार्म में 3 दिन में 3 हजार 700 मुर्गियों की मौत से लोगों में दहशत है। इसे लेकर वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मुर्गियों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है।

एक सप्ताह के भीतर 3 हजार 700 मुर्गियों की मौत हो जाने को लेकर किसी बड़ी बीमारी की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं बर्ड फ्लू को लेकर भी विभाग चिंतित नजर आ रहा है। पिछले साल भी बालोद जिले में बर्ड फ्लू ने दस्तक दी थी। कुसुमकसा क्षेत्र के मुर्गी फार्म में सैकड़ों मुर्गियों की मौतें हुई थीं। अब 3700 मुर्गियों की मौत होने के बाद वन विभाग ने यहां मुर्गियों की बिक्री पर रोक लगा दी है। विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में भी मुर्गियों पर विशेष ध्यान रखने की बात कही है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Japan Embassy Minister Calls on Chief Minister of Chhattisgarh Shri Vishnu Deo Sai .

INDIA FIRST . RAIPUR . RITESH SAHU Japan Embassy’s Minister for Political Affairs, Mr Abe …