पूर्व मंत्री बोले-कांग्रेस सरकार आने पर 100 रुपए में सिलेंडर

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस वादों की झड़ी लगा रही है। पीसीसी चीफ कमलनाथ नारी सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर चुके हैं। इस घोषणा से दो कदम आगे बढ़कर पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कांग्रेस की सरकार बनने पर 100 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। पूर्व मंत्री के बयान पर भाजपा ने कहा कि पूर्व मंत्री झूठ बोलने में कमलनाथ से भी आगे निकले।

भोपाल में गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- प्रदेश में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो 100 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। 18 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे। घर में तीन महिलाएं हैं, तो उन्हें भी मिलेंगे। जो नौकरी कर रहा है, व्यवसाय कर रहा है, उनको भी मिलेगा। 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। 200 यूनिट बिजली बिल हाफ देना पड़ेगा। ये मंहगाई से लड़ने का एक तरीका है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…