पेट्रोल-डीजल टैंकर संचालकों की सप्लाई बंद करने की चेतावनी

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। भोपाल। भोपाल के बकानिया स्थित डिपो में पार्किंग बंद होने से टैंकर संचालकों में नाराजगी है। इसे लेकर उन्होंने पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद करने की चेतावनी भी दी है। 29 मई तक यदि पार्किंग चालू नहीं की जाती है तो 30 मई से धरना देकर सप्लाई बंद कर देंगे।

इसे लेकर मप्र टैंकर वर्क्स एसोसिएशन ने डिपो मैनेजर और कलेक्टर को लेटर भी दिया है। डिपो से भोपाल शहर समेत विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई होती है। करीब 400 टैंकरों की रोज आवाजाही रहती है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…