भोपाल:23 दिन में ही खराब हो गए एस्केलेटर

इंडिया फर्स्ट न्यूज़।

एटीवीएम मशीन भी बंद

भोपाल स्टेशन पर नई बिल्डिंग को शुरू हुए करीब 23 दिन हुए हैं , मगर अव्यवस्थाओं का यह आलम है कि इन दिनों एस्केलेटर बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि रेलवे एस्केलेटर रोजाना रात को बंद हो जाता है जिसके चतले यात्रियों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसमें मुख्य रूप से बुजुर्ग यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बता दें कि इस एस्केलेटर से प्लेटफॉर्म-6 के यात्री प्लेटफॉर्म-1 की नई बिल्डिंग में आने के लिए करते हैं। जो रोजाना दिन में कई बार बंद हो जाता है।

टॉयलेट अभी तक नहीं हुए शुरू
नई बिल्डिंग में मौजूद वॉशरूम यात्रियों के लिए शुरु नहीं किए गए हैं। इसके चलते यात्रियों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्री वॉशरूम की सुविधा नहीं मिलने के चलते लगातार परेशान हैं। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित दोनों फ्लोर पर दो वॉशरूम बने हैं।

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बनी यह नई बिल्डिंग 17 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई है। इसमें यात्रियों के लिए पाड होटल, बैबी फीडिंग रूप, किड जोन, मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट आदि जैसी सुविधाएं रेलवे शुरू करने जा रहा है।

 

 

वॉशरूम पे एंड यूज कान्सेप्ट पर बनाए गए हैं। मगर अभी तक उनका टेंडर नहीं होने के चलते यह शुरु नहीं हुए हैं। इसके अलावा यहां मौजूद यात्रियों का गर्मी से भी लगातार हाल बेहाल है। नई बिल्डिंग में वेटिंग रूम को छोड़कर पूरी बिल्डिंग में कहीं भी पंखे नहीं होने के चलते यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…