IPS विजय कुमार यूपी पुलिस के नए मुखिया

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। लखनऊ। यूपी का नया कार्यवाहक DGP IPS विजय कुमार को बनाया गया है। यह लगातार तीसरी बार है जब प्रदेश को कार्यवाहक DGP मिला है। 1988 बैच के विजय कुमार वर्तमान में DG विजिलेंस, DG सीबीसीआईडी के पद पर हैं। इन पद के साथ ही वह DGP का कार्यभार संभालेंगे। विजय कुमार जनवरी 2024 में रिटायर होंगे। चर्चा है कि इसके बाद परमानेंट DGP के नाम पर विचार होगा।

कार्यवाहक DGP आरके विश्वकर्मा का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। मई 2022 में DGP मुकुल गोयल को हटाया गया था। इसके बाद यूपी को दो कार्यवाहक DGP मिले। लखनऊ में तिलक मार्ग पर DGP आवास अभी भी खाली पड़ा है। जहां पिछले एक साल से साफ-सफाई और रंग-रोगन हो रहा है। लेकिन परमानेंट DGP तैनात नहीं होने की वजह से खाली है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#UP FIRST . Massive Fire Rips Through Lucknow Slum, Thick Smoke Seen Miles Away .

INDIA FIRST . LUCKNOW . ABHISHEK YADAV A devastating fire broke out in a slum area of Luck…