PM मोदी MP से लॉन्च करेंगे 5 नई वंदे भारत

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भोपाल में हैं। वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश की 5 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडे दिखाएंगे। मध्यप्रदेश के लिए दो वंदे भारत भोपाल-इंदौर और रानी कमलापति-जबलपुर हैं। PM बाकी 3 वंदे भारत ट्रेन रांची-पटना, धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई को वर्चुअली रवाना करेंगे। PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘ये ट्रेनें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी।’

प्रधानमंत्री भोपाल से मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव और 2024 लोकसभा इलेक्शन के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 543 लोक सभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित करेंगे। यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इनसे सीधा संवाद करेंगे।

5 नई वंदे भारत ट्रेन कहां से कहां तक चलेंगी 

भोपाल-इंदौर-भोपाल वंदे भारत: इंदौर, उज्जैन, भोपाल

RKMP-जबलपुर-RKMP वंदे भारत: रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर

पटना-रांची-पटना वंदे भारत: पटना, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, बीआईटी मेसरा

मडगांव-मुंबई वंदे भारत: गोवा की पहली वंदे भारत ट्रेन है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच दौड़ेगी।

धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत: धारवाड़, हुब्बली और दावणगेरे को राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . National Panchayati Raj Day: CM Dr. Mohan Yadav Highlights Role of Villages in Nation Building

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI National Panchayati Raj Day is being celebrated acros…