पंजाब में फिर अकाली-भाजपा गठबंधन की तैयारी

इंडिया फर्स्ट। जालंधर।

पंजाब में करीब 2 साल बाद अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन हो सकता है। इसके पूरे आसार बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक SAD प्रधान सुखबीर बादल और भाजपा हाईकमान के बीच चर्चा हो चुकी है। जिसमें लोकसभा और विधानसभा सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर भी सहमति बन चुकी है।

इस पर पार्टी की मंजूरी लेने के लिए सुखबीर बादल आज चंडीगढ़ में कोर कमेटी से मीटिंग कर रहे हैं। कल उन्होंने जिला प्रधानों और विधानसभा क्षेत्र के इंचार्जों की मीटिंग भी बुलाई है। गठबंधन हुआ तो फिर सुखबीर बादल या उनकी सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल में से कोई एक केंद्र की NDA सरकार में फिर मंत्री बनेगा।

हरसिमरत ने गठबंधन तोड़ने के कुछ दिन बाद केंद्र में फूड प्रोसेसिंग मंत्री का पद छोड़ दिया था। उनके ही पुराने मंत्रालय के साथ मंत्री बनने के ज्यादा चांसेज हैं। सुखबीर केंद्र में शामिल हुए तो उन्हें कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। केंद्र सरकार में जल्द कैबिनेट फेरबदल के आसार हैं, उसी में यह फैसला भी हो सकता है।

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …