जहां कांग्रेस के 3 दिग्गज मंत्री, वहां PM करेंगे सभा

इंडिया फर्स्ट | नई दिल्ली |

30 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों पर नजर, सातवें दौरे में मिलेंगे कई सियासी संदेश

 

पीएम नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को बीकानेर का दौरा करेंगे। उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान में पीएम मोदी का यह इस चुनावी सीजन का पहला दौरा होगा। मकसद है 6 जिलों की 30 विधानसभा सीटों और 4 लोकसभा सीटों को साधना।

यूं, तो पीएम मोदी पिछले 9 महीने में 6 दौरे और सभाएं कर चुके हैं, लेकिन सातवां दौरा अपने आप में खास होगा। सियासी जानकारों की मानें तो पीएम की सभा में वसुंधरा राजे को लेकर कोई सियासी मैसेज दे सकते हैं।

बीकानेर वो जिला है, जहां कांग्रेस के तीन विधायक हैं और तीनों सरकार में मंत्री। वहां, मुख्यमंत्री की मुफ्त योजनाओं को टारगेट कर वे विकास के मॉडल पर फोकस कर सकते हैं।

यहां वे अमृतसर से जामनगर के बीच 20 हजार करोड़ की लागत से बने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। करोड़ों के अन्य विकास से जुड़े कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। उनके साथ सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी होंगे।

यही कारण है कि यहां संभाग के गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों को छोड़कर नागौर और झुंझुनू जिलों से भी भाजपा कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा। ताकि 6 जिलों तक सियासी मैसेज दिया जा सके।

बीजेपी का ताबड़तोड़ कैम्पेन

बीजेपी 10 दिनों के भीतर अपने चार सबसे प्रमुख नेताओं के दौरे राजस्थान में करा चुकी है। जिन राज्यों में इस साल चुनाव होने हैं, उनमें से बीजेपी का सबसे बड़ा फोकस राजस्थान पर ही है। कई जानकारों के मुताबिक राजस्थान वो राज्य है, जहां से बीजेपी को सर्वाधिक उम्मीदें हैं।

यही कारण है कि राजस्थान में पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव पर फोकस करते हुए चार दिग्गज नेताओं के दौरे हो चुके हैं। पिछले 10 दिनों में गृहमंत्री अमित शाह उदयपुर, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भरतपुर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर और अब पीएम नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को बीकानेर आ रहे हैं। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#RAJASTHAN FIRST. CBI Registers Case in alleged Paper Leak in NEET-UG 2026 .

INDIA FIRST . JAIPUR . RAKESH SHARMA    Based on a written complaint received from De…