राहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की रोपाई की

इंडिया फर्स्ट। सोनीपत।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया।

राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। सुबह 6.40 बजे वह सोनीपत पहुंचे। यहां अचानक उन्होंने मदीना गांव में किसानों को खेतों की जुताई-रोपाई करते देखा तो अचानक अपना काफिला रुकवा लिया। इसके बाद वह किसानों के बीच खेत में पहुंच गए। करीब 2 घंटे बाद 8.40 पर राहुल सोनीपत से शिमला के लिए रवाना हो गए।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…