गंगाजल लेकर कर्जमाफी की कसम खाई थी मंत्री अकबर बोले- रमन सिंह ने भी किया था शराबबंदी का वादा

इंडिया फर्स्ट। रायपुर।

कांग्रेस प्रवक्ता और मंत्री मोहम्मद अकबर ने शराबबंदी के मामले में भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। सोमवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, शराबबंदी के लिए नहीं।

अकबर ने कहा कि 15 साल तक भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने भी शराबबंदी का ऐलान किया था जिसे पूरा नहीं किया। भाजपा के पास झूठ के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो जारी कर कहा कि इसमें साफ दिख रहा है कि हाथ में गंगाजल लेकर कहा गया था कि सरकार बनने पर दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तत्कालीन कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह मौजूद थे, जो अभी भाजपा के सदस्य हैं। अकबर ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार गठन के दो घंटे के भीतर ही किसानों के कर्ज माफी का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। भूपेश सरकार का निर्णय भाजपा और उसके नेताओं को रास नहीं आया। भाजपा ने किसानों की कर्ज माफी के निर्णय का आज तक स्वागत नहीं किया है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Chhattisgarh Advances Summer Vacation Dates Amid Heatwave; Schools to Remain Closed from April 20 to June 15 .

INDIA FIRST . RAIPUR . ANIL PUSADKAR In view of the rising heatwave conditions across the …