चीलर नदी उफनी, विदिशा के 20 गांव में बाढ़, 25 घर गिरे

इंडिया फर्स्ट | मध्यप्रदेश |

मध्यप्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग के 5 जिलों में मौसम विभाग ने अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, धार, रतलाम, मंदसौर और नीमच में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। आधे प्रदेश यानी 29 जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश की संभावना है। इनमें इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर, ग्वालियर-चंबल, शहडोल के जिले शामिल हैं।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुेलेशन सक्रिय था। अभी यह पूर्व दिशा की ओर बढ़कर उत्तरप्रदेश के मध्य हिस्सों में है। इसके साथ मानसून ट्रफ लाइन पूर्व मध्यप्रदेश से गुजर रही है।

दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम हवाओं के साथ अरब सागर और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी है। इस कारण भी प्रदेश के कई जिलों में अति भारी से भारी बारिश का दौर जारी है। अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश में ऐसा मौसम रहने का अनुमान है।

विदिशा के 20 गांव में बाढ़

लगातार बारिश के कारण शाजापुर शहर के बीच से गुजरी चीलर नदी उफान पर आ गई। पुलिया से पानी बह रहा है। शहर दो हिस्सों में बंट गया। रायसेन के बेगमगंज में हुई तेज बारिश से बीना नदी उफान पर चल रही है। नर्मदा, पार्वती नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

विदिशा के सिरोंज, कुरवाई और गंजबासौदा क्षेत्र के लगभग 20 गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। विदिशा में सबसे अधिक नुकसान ग्राम मदउखेड़ी, इमलिया और फतेहपुर में हुआ है। इन तीनों गांवों में ही 25 से अधिक लोगों के घर धराशायी हो गए। नरेन नदी में उफान आने से विदिशा-अशोक नगर हाईवे बुधवार रात 8 बजे तक बंद रहा। घटवार में स्कूल की बाउंड्रीवाल गिर गई।

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…