अस्पताल में जमकर चले लात-घूंसे, मचा बवाल हादसे में घायल की मौत के बाद हंगामा

इंडिया फर्स्ट। बिलासपुर ।

बिलासपुर के स्वास्तिक अस्पताल में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर परिजन ने हंगामा मचाया, तो अस्पताल स्टाफ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे एक परिजन बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों के साथ लोगों की भीड़ ने अस्पताल को घेर लिया और जमकर हंगामा मचाने लगे। तनाव की स्थिति को देखते हुए अस्पताल पुलिस छावनी बन गया। आधा दर्जन टीआई, पुलिस अफसर और जवान भीड़ को समझाइश देने में जुटे रहे। परिजन अब एफआईआर और मुआवजे की मांग पर अड़ गए हैं। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

परिजन बोले- पैसे जमा किए बगैर नहीं किया इलाज
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले उनसे पैसे जमा करने के लिए कहा। उन्होंने इलाज करने की गुहार लगाई। लेकिन उनकी एक नही सुनी गई। इसके कुछ ही देर में डॉक्टरों ने निशु को मृत घोषित कर दिया। इससे माहौल बिगड़ गया। निशु के घरवालों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#CG FIRST . Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Congratulates Students on CBSE Class 12 Board Examination Success.

INDIA FIRST . RAIPUR . ANIL PUSADKAR  Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has extended his …