आज से एमपी में पांच समरसता यात्राओं की शुरुआत

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

एमपी की 82 रिजर्व सीटों को जीतने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति बनाई है। 22 प्रतिशत आदिवासी वोटर्स को लुभाने के लिए सरकार ने तमाम जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने, शहीद स्थलों का विकास करने से लेकर प्रमुख स्थलों, स्टेशनों का नामकरण किया है। अब बीजेपी एमपी के 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति वर्ग के वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए आज से प्रदेश व्यापी संत रविदास समरसता यात्रा शुरु करने जा रही है। मप्र में पांच अलग-अलग इलाकों से इन यात्राओं को बीजेपी के बडे़ नेता रवाना करेंगे।

18 दिन चलेंगी यात्राएं
बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया समरसता यात्राएं 18 दिनों तक प्रदेश के 46 जिलों में भ्रमण करेंगी, इस दौरान 244 जगहों पर जनसंवाद के कार्यक्रम होंगे, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेता, प्रदेश के नेता और संत जन संबोधित करेंगे। सभी यात्राएं 11 अगस्त तक सागर पहुंचेंगी और 12 अगस्त को सागर में सभी यात्राओं का सामूहिक एकत्रीकरण होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 100 करोड़ से बनने वाले संत रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…