Hero के मालिक के घर पर ED का छापा

इंडिया फर्स्ट । नई दिल्ली।

हीरो मोटोकॉर्प के मालिक पवन मुंजाल के घर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने छापेमारी की है। ED ने डायरेक्टरोट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के एक मामले में जांच के बाद कार्रवाई की है. DRI ने हाल ही में पवन मुंजाल के एक करीबी सहयोगी को अघोषित विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा था|

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पवन मुंजाल के खिलाफ ये छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच का एक हिस्सा है। इस साल की शुरुआत में आयकर विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में हीरो मोटोकॉर्प के परिसरों में भी छापेमारी की थी।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…