#MP FIRST । होशंगाबाद रोड NH, भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे को जोड़ेगा बायपास । 10 लाख लोगों को फायदा ।

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

भोपाल की हुजूर विधानसभा की बड़ी आबादी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट ने बड़ी सौगात दे दी है। गुरुवार को हुई शिवराज कैबिनेट ने, भोपाल दक्षिण-पश्चिम बायपास को मंजूरी दे दी है।

तीन हजार करोड़ रुपए लागत के इस प्रोजेक्ट से हर रोज 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। यह बायपास होशंगाबाद रोड और भोपाल-इंदौर रोड को जोड़ेगा। इस बायपास से जबलपुर-नर्मदापुरम से इंदौर-मुंबई जाने वाले वाहनों की दूरी करीब 25 किमी कम होगी। यह एक बड़े कॉरिडोर के रूप में भी काम करेगा। बायपास बनने के बाद राजधानी में ट्रैफिक का दवाब तो कम होगा ही, साथ में करीब 85 गांवों में भी विकास के रास्ते खुलेंगे। करीब 15 साल से इस प्रोजेक्ट की मंजूरी का इंतजार था।

यह बायपास मंडीदीप के पहले से शुरू होकर कोलार रोड होते हुए फंदा के पास देवास-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा। जिसमें 1 रेलवे ब्रिज, 2 फ्लाइओवर और 15 अंडरपास बनेंगे। नया बायपास हुजूर विधानसभा के अधिकांश क्षेत्र को कवर करते हुए निर्मित होगा। जिसके निर्माण से न केवल हुजूर में आवागमन सुविधाजनक बनेगा, बल्कि हुजूर में रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इसके निर्माण की मांग कई वर्ष से की जा रही थी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी सरकार से मांग की थी। आखिरकार इस प्रोजेक्ट को मंजूर दे दी गई है।
indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …