3 बजे नीमच पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

इंडिया फर्स्ट। उज्जैन।

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की प्रदेश में दूसरी जन आशीर्वाद यात्रा 4 सितंबर को नीमच के दशहरा मैदान से निकाली जाएगी। इसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहली जन आशीर्वाद यात्रा 3 सितंबर को सतना जिले के चित्रकूट से निकली गई। इसे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा प्रदेश के 12 जिलों से होकर 25 सितंबर को भोपाल के कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे।

सिंधिया, पटेल, कुलस्ते सहित कई मंत्री होंगे शामिल

नीमच में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, ओमप्रकाश सकलेचा, मोहन यादव, उषा ठाकुर आदि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सोमवार दोपहर 12:00 बजे के करीब नीमच की हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से भाजपा कार्यकर्ता बाइक के काफिले और चार पहिया वाहनों के साथ रैली के रूप में लेकर नीमच के प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचेंगे।

दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे राजनाथ सिंह

दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से सीआरपीएफ के हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से वे किलेश्वर महादेव मंदिर पर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद राजनाथ सिंह दशहरा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। सभा समाप्ति के बाद शाम 5:15 पर राजनाथ सिंह जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह रथ नीमच से जावद प्रस्थान करेगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। जावद से पहले गांव भरभड़िया 5:30 पर यात्रा का स्वागत होगा। शाम 6:00 बजे से लेकर 8:00 जावद में सभा आयोजित की जाएगी। 4 सितंबर की जन आशीर्वाद यात्रा जावद में विश्राम करेगी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . Honeytrap Conspiracy Allegedly Targeting Mahamandaleshwar Surfaces in Ujjain .

INDIA FIRST . UJJAIN . AMRIT BENDWAL A sensational and sensitive case has emerged from Ujj…