महाकाल से CM शिवराज ने की अच्छी बारिश की प्रार्थना

इंडिया फर्स्ट। उज्जैन।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बारिश के लिए प्रार्थना की। वे यहां महारुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘बारिश नहीं होने की वजह से बिजली संकट पैदा हुआ है। सावन – भादो में इतनी बिजली की जरूरत नहीं पड़ती थी।’

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल 9000 की जगह 15000 हजार मेगावॉट बिजली की आवश्यकता है। मांग और आपूर्ति में बड़ा गैप पैदा हो गया है। किसानों के लिए बिजली का संकट पैदा हो रहा है। दूसरे प्रदेशों से बिजली ली जाएगी। कुछ प्रदेशों से बातचीत जारी है।’

 

महाकाल मंदिर में बारिश के लिए महारुद्र अनुष्ठान

मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 8.45 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। महारुद्र अनुष्ठान प्रारंभ होने के पहले उन्होंने नंदी हॉल में पूजन किया। गर्भ ग्रह में भगवान श्री महाकालेश्वर का पंचामृत पूजन और अभिषेक किया। पूजन के बाद मंदिर के पुजारी और पुरोहितों ने अनुष्ठान प्रारंभ किया। महारुद्र अनुष्ठान के दौरान दो लघु रुद्र के साथ ही 121 पाठ किए जाएंगे। अनुष्ठान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। CM की ओर से अनुष्ठान प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना के साथ कराया जा रहा है। मंदिर के करीब 66 पुजारी-पुरोहित बैठकर एक साथ महारुद्र का पाठ कर रहे हैं।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …