
इंडिया फर्स्ट |इंटरनेशनल डेस्क |
यह समझौता 2019 में आईलैंड के पानी पर रिसर्च करने के लिए साइन हुआ था
भारतीय सैनिकों की वापसी की मांग करने के बाद अब मालदीव ने भारत के साथ हुए हाइड्रोग्राफिक सर्वे एग्रीमेंट खत्म करेगा। गुरुवार देर रात मालदीव सरकार ने इस एग्रीमेंट को रिन्यू नहीं करने का फैसला किया। एग्रीमेंट 7 जून 2024 को एक्सपायर हो जाएगा। यह समझौता 2019 में मालदीव आईलैंड के पानी पर रिसर्च करने के लिए हुआ था।
इस समझौते के तहत भारत को मालदीव आईलैंड के पानी, रीफ, लैगून, कोस्टलाइन, समुद्री धाराओं और टाइड्स पर स्टडी करने की अनुमति दी गई थी।
19 फरवरी से 26 फरवरी 2023 के बीच भारतीय नौसेना ने मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के साथ तीसरा जॉइंट हाइड्रोग्राफिक सर्वे किया था। पहला सर्वे मार्च 2021 और दूसरा सर्वे मई 2022 में हुआ था। वहीं, मालदीव सरकार के इस फैसले को ‘इंडिया आउट’ कैम्पेन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। indiafirst.online