
इंडिया फर्स्ट। पाकिस्तान।
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद 60 घंटों से भी ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। इसके बाद भी पूरे नतीजे नहीं आ पाए हैं। अब तक आए नतीजों में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। इमरान खान के समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार 92 सीटों के साथ सबसे आगे हैं। नवाज की पार्टी 73 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है।
जेल में कैद इमरान की PTI और बिलावल की PPP ने कई सीटों पर धांधली के आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर चुनाव टाल दिए गए हैं, जबकि एक सीट NA-88 के नतीजों को खारिज कर दिया गया है। यहां 15 फरवरी को फिर से वोटिंग होगी। बाकी 70 सीटें रिजर्व हैं। indiafirst.online