इंडिया फर्स्ट। इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव अभियान का आगाज करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इंदौर आएंगे। उनके दोपहर 2 बजे के बाद इंदौर पहुंचने की संभावना है। वे एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान पहुंचेंगे और विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें इंदौर संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता मौजूद …