#MP KBC में हॉट सीट पर बैठेंगे भोपाल के बैंक अफसर

इंडिया फर्स्ट | भोपाल |

टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर भोपाल के राहुल नेमा बैठे नजर आएंगे। यह शो गुरुवार और शुक्रवार को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। राहुल यहां सरकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनकी हाइट 3 फीट से भी कम है। सोनी टीवी पर शो का प्रोमो भी दिखाया जा रहा है।

प्रोमो में एक्टर अमिताभ बच्चन भी 31 साल के राहुल की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। राहुल को अपने सामने बैठा देख बच्चन भी कह रहे हैं कि ये हमारे लिए भी सौभाग्य की बात है। राहुल शुक्रवार और शनिवार को शो में नजर आएंगे। उन्होंने कितनी राशि जीती, वह शो में ही पता चल सकेगा।

प्रोमो में यह दिखाया

प्रोमो में राहुल केबीसी की हॉट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। राहुल कहते नजर आ रहे हैं कि डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। वैसे ही, राहुल को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। हिम्मत नहीं हारा हूं, बस चलते जा रहा हूं। प्रोमो में अमिताभ बच्चन और राहुल के साथी तारीफ कर रहे हैं। हाइट कम होने से परिजन उन्हें गोद में उठाए हैं। टीवी शो के दौरान राहुल को 360 फ्रैक्चर होने की बात भी कही गई है।

शाहपुरा ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर

रायसेन रोड भोपाल के रहने वाले राहुल मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनके पिता भी सरकारी नौकरी में हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …