भोपाल मेट्रो मॉडल का जल्द देखेंगे डेमो : सिर्फ दौड़ेगी नहीं, बाकी सब वैसा ही

इंडिया फर्स्ट | भोपाल |

भोपाल में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सितंबर में होगा। लेकिन इससे पहले आप मेट्रो मॉडल को न सिर्फ देख सकेंगे। बल्कि अनुभव भी ले सकेंगे। ये मॉडल पटरी पर नहीं दौड़ेगा, लेकिन रहेगा सब कुछ वैसा ही। इसमें बैठकर आप सुन सकेंगे- मेट्रो में आपका स्वागत है… अगला स्टेशन एम्स है… दरवाजे बाईं तरफ खुलेंगे… कृपया दरवाजों से हटकर खड़े हों। स्मार्ट रोड के पास मॉडल डिस्प्ले होगा। स्ट्रक्चर लगभग तैयार हो गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगस्त के आखिरी सप्ताह में इस मॉडल का लोकार्पण कर सकते हैं। उनसे तारीख भी मांगी गई है। तारीख तय होने से पहले मेट्रो कॉर्पोरेशन स्ट्रक्चर कंप्लीट कर रहा है। अभी कुछ फिनिशिंग के काम बचे हैं। 8 से 10 कर्मचारी स्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं।

जैसा मेट्रो कोच, वैसा ही मॉडल
मॉडल का डेमो स्मार्ट पार्क में होगा। यह बिल्कुल वैसा है, जैसा की मेट्रो ट्रेन तैयार हो रही है। अंदर सीटिंग से लेकर लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे, अनाउंसमैंट सिस्टम सब कुछ वैसा ही है। अंदर घुसते ही यह मॉडल मेट्रो जैसा ही अनुभव कराएगा। यह इंजन समेत दो कोच का ट्रेन मॉडल है। जल्द ही लोग इसमें बैठकर मेट्रो जैसा एक्सपीरिएंस ले सकेंगे।

अभी ढक कर रखा, परिसर में आने-जाने पर भी रोक
मेट्रो का जो मॉडल आया है, उसे स्मार्ट रोड के पास ढक कर रखा गया है। इसके करीब ही प्लेटफार्म बनाया गया है। फिलहाल बाहरी लोगों के परिसर में आने-जाने पर रोक है। गार्ड भी तैनात कर दिए गए हैं। indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…