“कहीं दिल्ली में ना कह दें गलती से”- एमपी के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

इंडिया फ़र्स्ट । भोपाल

मप्र कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल के बयान सोई हुई कांग्रेस नहीं अपितु कांग्रेस जिंदा देखना चाहता हूं पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल ने भी मान लिया कि कांग्रेस सोई हुई है,कांग्रेस सिर्फ टि्वटर,फेसबुक तक सीमित है कांग्रेसियों को जगाना होगा।अब देखना होगा 78 वर्ष की आयु वाले जेपी अग्रवाल कांग्रेस को कितना जगाते हैं ।

जेपी अग्रवाल के बयान जय जय कमलनाथ नहीं चलेगा बल्कि जय-जय कांग्रेस चलेगा पर तंज कसते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कहा कि जेपी अग्रवाल ने मध्यप्रदेश में तो ऐसा कह दिया लेकिन गलती से भी दिल्ली में बैठे लोगों के सामने ऐसा ना कहें ।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . National Panchayati Raj Day: CM Dr. Mohan Yadav Highlights Role of Villages in Nation Building

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI National Panchayati Raj Day is being celebrated acros…