#MP FIRST रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, भोपाल में 30 अगस्त को सिटी बस में फ्री सफर

इंडिया फर्स्ट | भोपाल |

राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन पर महिलाओं को ‘शहर सरकार’ ने बड़ा तोहफा दिया है। 30 अगस्त, बुधवार को महिलाएं रेड यानी, सिटी बसों में पूरे दिन फ्री में सफर कर सकेंगी। वे कुल 368 बसों में कहीं भी बगैर रुपए दिए आना-जाना कर सकती हैं।

भोपाल में BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) महिलाओं-युवतियों को फ्री में बस सेवा देगी। सुबह 6 से रात 9 बजे तक महिलाएं और युवतियां बसों में सफर कर सकेंगी। शहर के अलावा महिलाएं बसों से मंडीदीप, भोजपुर तक आना-जाना कर सकेंगी। महापौर मालती राय ने यह घोषणा की है। पिछले साल भी रक्षाबंधन पर यह सुविधा दी गई थी।

24 रूट पर दौड़ती हैं बसें

भोपाल के 25 रूट पर कुल 368 बसें चलती हैं। पिछले साल की तुलना में 95 बसें बढ़ी हैं। सभी सीएनजी बसें हैं। ये बसें शहर के सभी एरिया को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी इलाकों में चलती है। INDIAFIRSTNEWS.COM

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …