शिवराज कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

मुख्यमंत्री शिवराज की अध्यक्षता में आज 11 बजे से होगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक

कैबिनेट बैठक में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर|

शिवराज कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले

1. लाडली बहना योजना में आयु सीमा में संशोधन । अब 21 वर्ष आयु वाली बहनें भी पात्र और टैक्टर वाली बहनों को भी लाभ। 25 जुलाई से आवेदन भरे जाएंगे। अगस्त में पूरी होगी प्रक्रिया ।10 सितंबर से किस्त का लाभ । 1260 करोड़ खर्च होगा। 18 लाख बहनों को मिलेगा।

2. राज्य सरकार के विभागों में संविदा पर नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी। इस संशोधित नीति में संविदा कर्मचारियों को वेतन ,बीमा, ग्रेच्युटी और सरकारी अवकाश की पातत्रा जैसे प्रावधान शामिल है।

3. राज्य के कर्मचारियों अधिकारियों का 4 % डीए बढ़ा । 1 जनवरी 2023 से लागू ,जनवरी से जून 2023 तक 6 माह का एरियर 3 समान किस्तों में मिलेगा।

4. ग्वालियर शहर में केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चौकी, एबी रोड़ (NH-46) तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर, फ्लाय ओवर निर्माण को मंजूरी।

5. केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि के अंतर्गत नागौद से मैहर व्हाया सुरदहा परसमनिया रामपुर मैहर मार्ग के निर्माण को मंजूरी ।

6. नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में स्थित खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वार्ड क्रमांक 18 देवगांव स्थित जमीन बेचने की मंजूरी ।

7. सलकनपुर नील कछार 4 लेन, इंदौर इच्छापुर मार्ग से ओम्कारेश्वर नए बस स्टैंड तक 4 लेन मैहर तीर्थ स्थान सहित प्रदेश में विभिन्न स्थानों के लिए 1842 करोड रुपए की सड़कों और फ्लायओवर की कैबिनेट ने मंजूरी दी

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…